मेरे बच्चे के पेट में हर बार खाने पर दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 10:54

अगर बच्चा ज्यादा रो रहा है तो हर बार इसका मतलब यह नहीं होता है कि वह भूखा ही हो. कई बार बच्चा किसी दर्द या परेशानी की वजह से भी रोता है इसलिए उसके रोने का कारण जरूर समझना चाहिए. बच्चे के लक्षणों और वह किस तरह से व्यवहार कर रहे हैं इस बारे में जरूर समझना चाहिए ताकि उसे समझ सकें और इलाज करवा सकें. कई बार बच्चा पेट दर्द की वजह से रोता है. पेट दर्द कई बार तो खुद ही कुछ समय के बाद ठीक हो जाता है या फिर कई बार कुछ घरेलू इलाज की मदद से भी उसके पेट को ठीक किया जा सकता है.

बच्चों में पेट दर्द के कारण

कई बार बच्चे के साथ एसिड रिफ्लेक्स जैसी स्थिति हो जाती है, जिस कारण वह बहुत रोता है.
एसिडिटी जैसी स्थिति के कारण भी उसको पेट में असहज महसूस हो सकता है.
एलर्जी और लैक्टोस इनटोलरेंस भी इसका कारण हो सकता है.

बच्चों में पेट दर्द के लक्षण

बच्चे का सामान्य से अलग तरह से रोना और तेज आवाज में रोना या फिर मुठ्ठी बंद करके रोना.
बच्चे का रोते-रोते मुंह लाल हो जाना या फिर पेट को टाइट करना.
रोने के बाद गैस पास करना या फिर स्टूल पास करना.
बच्चे का कुछ खाने या पीने से मना कर देना.


घरेलू इलाज

उनकी डाइट में बदलाव करके देखें.
कुछ समय दूध आदि न दें.
उन्हें कुछ समय दें ताकि उनके पेट का सारा खाना पहले अच्छे से पच जाए.
बाद में ही कुछ और चीज खिलाएं या पिलाएं.
डॉक्टर की सलाह ले कर उन्हें प्रो बायोटिक्स दे सकते हैं ताकि वह जल्द ही रिकवर हो सकें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info